बाहर निकलो-समझ नहीं आता, आप ट्रैफिक जाम कर रहे हो ... जाम में फंसी महिला ने भाजपा नेता को जमकर सुनाया, VIDEO VIRAL
मुंबई के वर्ली में बीजेपी प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम से नाराज महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को घेर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं और जनता की नाराजगी बताई है।
मुंबई: मुंबई के वर्ली इलाके में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भारी ट्रैफिक जाम लगने पर एक महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को खुलेआम घेर लिया। महिला ने सड़क जाम को लेकर नाराजगी जताते हुए मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई। यह घटना उस समय हुई जब मंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
महिलाओं के आरक्षण विधेयक को लेकर था प्रदर्शन
यह प्रदर्शन महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर आयोजित किया गया था। बीजेपी इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने के उद्देश्य से रैली कर रही थी, लेकिन ट्रैफिक जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
यहां से निकल जाइए… महिला के बयान का वीडियो वायरल
नाराज महिला ने मंत्री से कहा, “यहां से निकल जाइए, आप ट्रैफिक जाम कर रहे हैं।”
उसने सवाल उठाया कि रैली किसी मैदान में क्यों नहीं की गई, जिससे आम लोगों को दिक्कत न होती।
महिलांच्या सशक्तीकरणाच्या नावाखाली राजकारण करणाऱ्या, आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून महिलांची दिशाभूल करणाऱ्या आणि त्यांना केवळ राजकीय साधन म्हणून वापरत खोटे नॅरेटिव्ह पसरवणा-या भाजपाचा खरा चेहरा या भगिणीने वरळीहून निघालेल्या मोर्चासमोर जाऊन उघडा पाडला आहे.
— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) April 21, 2026
महिला आरक्षणाच्या आडून… pic.twitter.com/XqsPfhZY9c
मंत्री ने महिला को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह दोबारा आकर और तीखे अंदाज में बोली, समझ में नहीं आता क्या? आपको क्या हो गया है? सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
बीच-बचाव के बावजूद नहीं मानी महिला
घटना के दौरान पुलिस अधिकारी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए किसी से भी बात करने से इनकार कर दिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
विपक्ष ने वीडियो को बनाया मुद्दा
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने वीडियो साझा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के आरक्षण के नाम पर पार्टी जनता को गुमराह कर रही है और राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी कहा कि इस तरह के प्रदर्शनों से आम जनता परेशान हो रही है और यह जनता की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है।
