Movie prime

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ी, पुणे के हॅास्पिटल में भर्ती

 
Sharad
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, शरद पवार हाल ही में बारामती में थे, जहां उन्होंने शुरुआती इलाज कराया था। हालांकि तबीयत में अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए पुणे लाया गया। अस्पताल में उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले तथा दामाद सदानंद सुले भी मौजूद हैं और लगातार उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे थे। खास तौर पर भतीजे अजित पवार के निधन के बाद वे लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते रहे, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ा माना जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल शरद पवार की स्थिति स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। इलाज जारी है और डॉक्टरों द्वारा आवश्यक जांचें भी की जा रही हैं।