Movie prime

नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति और द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा

 
नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति और द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल के रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) के हालिया घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव बना हुआ है। भारत लगातार क्षेत्र में शांति, संवाद और कूटनीतिक समाधान की वकालत करता रहा है।

भारत और इजरायल के बीच 1992 में औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। पिछले वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते रक्षा, कृषि, उच्च प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, नवाचार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में लगातार मजबूत हुए हैं।

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, हाई-टेक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में साझेदारी के साथ-साथ अरबों डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार भी होता है। फोन वार्ता में इन क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।