Movie prime

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने ली डिप्टी सीएम पद कि शपथ

 
 नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने ली डिप्टी सीएम पद कि शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

पटना I बिहार में 18वीं विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। नए मंत्रिमंडल में कई अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जयसवाल और अशोक चौधरी आदि प्रमुख हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहे। समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित थे।

एनडीए ने हालिया विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से 202 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। जदयू ने अकेले सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर रही।

74 वर्षीय नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च 2000 को मात्र 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद नवंबर 2005 से वे लगातार (2014-15 के 9 महीने के छोटे अंतराल को छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।