Movie prime

अब हर खर्च पर PAN नहीं! इनकम टैक्स के नए नियमों से किसे कितना फायदा?

 
अब हर खर्च पर PAN नहीं! इनकम टैक्स के नए नियमों से किसे कितना फायदा?
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले नए कारोबारी साल (FY 2026-27) से इनकम टैक्स से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ड्राफ्ट इनकम-टैक्स रूल्स, 2026 और नए टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी कर दिए हैं। इनमें PAN कार्ड से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित हैं, जिनका सीधा असर रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन पर पड़ेगा।

सरकार का मकसद टैक्स सिस्टम को सरल, पारदर्शी और आम आदमी के लिए आसान बनाना है। ड्राफ्ट में कई मौद्रिक सीमाएं (लिमिट) बढ़ाई गई हैं, जिससे छोटे ट्रांजैक्शन में कंप्लायंस आसान होगा, जबकि बड़े ट्रांजैक्शन पर निगरानी सख्त रहेगी। आइए जानते हैं PAN से जुड़े प्रमुख प्रस्तावित बदलाव:

1. बैंक में कैश जमा-निकासी की लिमिट बढ़ी

- अब एक फाइनेंशियल ईयर में एक या ज्यादा बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये तक की जमा या निकासी पर PAN बताना जरूरी नहीं होगा।  

- मौजूदा नियम: एक दिन में 50,000 रुपये से ज्यादा कैश डिपॉजिट पर PAN अनिवार्य।  

- नया फोकस: हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर नजर रखना। छोटे कैश डीलिंग में राहत।

2. गाड़ी खरीदते समय PAN की नई लिमिट

- चार पहिया वाहन (कार) या मोटरसाइकिल की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा होने पर ही PAN अनिवार्य होगा।  

- मौजूदा नियम: किसी भी कीमत की मोटर गाड़ी खरीदने पर PAN जरूरी।  

- फायदा: 5 लाख से कम कीमत वाली गाड़ियों और टू-व्हीलर के खरीदारों को अनावश्यक PAN देने से छूट।

3. होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और इवेंट पेमेंट में राहत

- होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, कन्वेंशन सेंटर या इवेंट मैनेजर को दी गई पेमेंट 1 लाख रुपये से ज्यादा होने पर ही PAN जरूरी होगा। 

- मौजूदा नियम: 50,000 रुपये से ज्यादा के बिल पर PAN अनिवार्य।  

- फायदा: छोटे बिल चुकाने में कोई एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट नहीं देना पड़ेगा।

4. रियल एस्टेट ट्रांजैक्शन में PAN लिमिट दोगुनी

- खरीदी, बेची, गिफ्ट की गई प्रॉपर्टी या जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट की वैल्यू 20 लाख रुपये से ज्यादा होने पर PAN अनिवार्य होगा।  

- मौजूदा लिमिट: 10 लाख रुपये।  

- फायदा: छोटे प्रॉपर्टी डील में अनावश्यक कंप्लायंस से राहत।

5. इंश्योरेंस से जुड़े बदलाव  

- इंश्योरेंस कंपनी के साथ अकाउंट-बेस्ड रिश्ता शुरू करने के लिए PAN अनिवार्य होगा।  

- मौजूदा नियम: एक फाइनेंशियल ईयर में लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम  50,000 रुपये से ज्यादा होने पर PAN जरूरी।  

- नया नियम: अकाउंट खोलते ही PAN देना होगा।

कब लागू होंगे ये बदलाव?  

ये सभी बदलाव अभी ड्राफ्ट रूप में हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आम जनता से सुझाव मांगे हैं। सुझावों के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा और 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा।