Movie prime

अब मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए... क्या गडकरी दे रहे हैं बड़े बदलाव का संकेत?
 

 
 अब मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए... क्या गडकरी दे रहे हैं बड़े बदलाव का संकेत?
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है। गडकरी ने माना कि हाल के दिनों में सार्वजनिक कार्यों में उनकी भागीदारी पहले की तुलना में कम हुई है।

नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि नई पीढ़ी आगे आ चुकी है और पुरानी पीढ़ी का काम अब उनका मार्गदर्शन करना है। उन्होंने कहा, “काम नई पीढ़ी को सौंप दिया जाना चाहिए। एक नई पीढ़ी आ गई है और पुरानी पीढ़ी उनका मार्गदर्शन कर रही है।”

गडकरी ने अपने करीब 30 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे और कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि अब वह पहले जितना काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी को काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

हालांकि, गडकरी ने विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में काम का दायरा और बढ़ेगा। उनका लक्ष्य है कि महाराष्ट्र का कोई भी आदिवासी गांव बिजली से वंचित न रहे और राज्य के हर हिस्से में विकास दिखाई दे।

गडकरी का यह बयान बीजेपी में संगठनात्मक स्तर पर हुए हालिया बदलावों के बीच आया है। पार्टी ने पिछले सप्ताह नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। 65 सदस्यीय टीम में 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसे पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

गडकरी के बयान ने ऐसे समय में राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है, जब केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल को लेकर भी अटकलें चल रही हैं।