Movie prime

Patna Hostel Case : 22 दिन बाद भी सवालों के घेरे में जांच, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

 
Patna Hostel Case : 22 दिन बाद भी सवालों के घेरे में जांच, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Patna : राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड की जांच को 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी कई सवाल अनुत्तरित हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है, हालांकि पीड़िता के परिजनों का भरोसा जांच प्रक्रिया पर नहीं बन पा रहा है। परिजनों का आरोप है कि केस को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश हो रही है और एसआईटी बार-बार एक ही सवाल पूछ रही है।

एफएसएल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि

6 जनवरी को नीट की छात्रा हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी। इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। 24 जनवरी को आई एफएसएल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद जांच में तेजी आई है।

डीएनए जांच के लिए 11 लोगों के सैंपल

- एफएसएल रिपोर्ट के बाद एसआईटी ने डीएनए जांच का दायरा बढ़ाया।

- 25 जनवरी को जहानाबाद में छात्रा के माता-पिता, भाई और दो मामा का सैंपल लिया गया

- 27 जनवरी को पटना के गर्दनीबाग अस्पताल में 6 अन्य संदिग्धों के सैंपल लिए गए

- अब जांच एजेंसियां डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में हैं।

नाबालिग थी छात्रा, POCSO लगाने की तैयारी

जांच में यह भी सामने आया है कि नीट की छात्रा नाबालिग थी। जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार उसकी जन्मतिथि 3 सितंबर 2008 दर्ज है। घटना के समय उसकी उम्र 18 साल से कम थी, ऐसे में पुलिस अब इस मामले में POCSO एक्ट जोड़ने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक हलचल तेज, CBI जांच की मांग

- मामले को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है।

- सांसद पप्पू यादव ने CBI जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

- प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं

- मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा

- छात्रा के पिता ने डीजीपी को पत्र लिखकर जांच पर सवाल उठाए

पुलिस पर भी गिरी गाज

मामले में लापरवाही के आरोप में एसआई रोशनी कुमारी और दारोगा हेमंत झा को निलंबित किया गया है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की खुली छूट दी है।

अब तक की प्रमुख टाइमलाइन

- 6 जनवरी: छात्रा बेहोशी की हालत में हॉस्टल में मिली

- 9 जनवरी: एफआईआर दर्ज

- 11 जनवरी: इलाज के दौरान मौत

- 14 जनवरी: पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि

- 16 जनवरी: एसआईटी गठित

- 24 जनवरी: एफएसएल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि

- 25–27 जनवरी: डीएनए सैंपलिंग

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब सबकी निगाहें डीएनए रिपोर्ट और एसआईटी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।