Teenagers के लिए Paytm का बड़ा तोहफा, अब बिना बैंक खाते के कर सकेंगे UPI पेमेंट
May 19, 2026, 10:34 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
कंपनी Paytm ने देश के किशोरों के लिए एक खास फीचर ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अब बच्चे बिना बैंक खाते के भी अपने मोबाइल से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। खास बात यह है कि पूरा कंट्रोल माता-पिता के हाथ में रहेगा।
अब तक यूपीआई पेमेंट के लिए बैंक खाता जरूरी होता था, जिसकी वजह से ज्यादातर टीनेजर्स डिजिटल भुगतान नहीं कर पाते थे। लेकिन नए फीचर के आने के बाद स्टूडेंट्स स्कूल-कॉलेज की कैंटीन, ऑटो-रिक्शा का किराया, मोबाइल रीचार्ज या छोटी-मोटी शॉपिंग के लिए आसानी से खुद भुगतान कर सकेंगे।
NPCI की UPI Circle तकनीक पर आधारित
यह फीचर National Payments Corporation of India की ‘UPI Circle’ तकनीक पर आधारित है। इसमें माता-पिता ‘प्राइमरी यूजर’ होंगे, जिनका बैंक खाता यूपीआई से लिंक रहेगा। वहीं बच्चे ‘सेकेंडरी यूजर’ के तौर पर फीचर का इस्तेमाल करेंगे।
माता-पिता अपने पेटीएम अकाउंट से बच्चों को इनवाइट भेजेंगे, जिसके बाद बच्चे अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस से सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकेंगे।
अब नहीं पड़ेगी OTP मांगने की जरूरत
पेटीएम के अनुसार, अब बच्चों को हर छोटे पेमेंट के लिए माता-पिता का फोन लेने, OTP पूछने या व्हाट्सएप पर QR कोड भेजने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने ही फोन से तुरंत भुगतान कर पाएंगे।
खर्च की लिमिट तय कर सकेंगे माता-पिता
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि माता-पिता बच्चों के खर्च पर नजर रख सकेंगे। वे हर महीने खर्च की सीमा तय कर सकते हैं और यह भी देख पाएंगे कि बच्चा कहां और कितना पैसा खर्च कर रहा है।
Paytm Spend Summary से मिलेगी पूरी जानकारी
‘Paytm Spend Summary’ फीचर की मदद से पूरा परिवार बच्चों के खर्च करने की आदतों को समझ सकेगा। इससे बच्चों को कम उम्र से ही जिम्मेदारी और समझदारी के साथ पैसे खर्च करने की सीख दी जा सकेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर डिजिटल इंडिया और कैशलेस पेमेंट की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, खासकर उन परिवारों के लिए जहां बच्चे अब धीरे-धीरे आर्थिक जिम्मेदारियां समझना शुरू कर रहे हैं।