Movie prime

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर लिमिट, टू-व्हीलर को ₹500 और कारों को ₹1500 तक ही मिलेगा तेल
 

 
 चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर लिमिट, टू-व्हीलर को ₹500 और कारों को ₹1500 तक ही मिलेगा तेल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

चंडीगढ़। शहर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर एहतियात बरतते हुए कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने की सीमा तय कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब टू-व्हीलर वाहनों में एक बार में अधिकतम 500 रुपये और फोर-व्हीलर में 1500 रुपये तक का ही पेट्रोल या डीजल दिया जा रहा है।

हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सेक्टर-17 स्थित पेट्रोल पंप पर इस नई व्यवस्था से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

पेट्रोल पंप कर्मियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य से कम मिल रही है। इसी वजह से यह कदम उठाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ईंधन पहुंचाया जा सके और किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बताया जा रहा है कि रविवार से ही पंप पर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है और उसी के अनुसार ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद लोगों की चिंता पहले से ही बढ़ी हुई थी।