Movie prime

Petrol Diesel Price: क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
 

 
 Petrol Diesel Price: क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मिडिल ईस्ट में जारी जंग और होर्मुज स्ट्रेट से ऑयल कार्गो की आवाजाही प्रभावित होने के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच देश में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों के पास बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त तेल का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा घरेलू बाजार में रसोई गैस की कमी न हो, इसके लिए ‘इमरजेंसी पावर’ का इस्तेमाल करते हुए देश की तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी क्षमता बढ़ाकर LPG उत्पादन में तेजी लाएं, ताकि आपूर्ति लगातार बनी रहे।

सरकार ने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बने हालात से निपटने के लिए सरकारी तेल कंपनियां आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इस साल की शुरुआत में अच्छा मुनाफा कमाया है। ऐसे में इन कंपनियों के पास संकट की स्थिति में बाजार को स्थिर रखने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता है।

केंद्र सरकार ने बताया कि साल 2022 से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने मुनाफे और नुकसान को संतुलित कर रही हैं, ताकि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

सरकार का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल कार्गो की आवाजाही प्रभावित होने के बावजूद भारत इस स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार है। पर्याप्त भंडारण और रणनीतिक योजना के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और कीमतों पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।