Movie prime

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले— “पाकिस्तान की भाषा बोलकर सेना का मनोबल गिराया”
 

 
 ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले— “पाकिस्तान की भाषा बोलकर सेना का मनोबल गिराया”
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पार्टी ने पाकिस्तान की भाषा बोली और भारतीय सेना का मनोबल गिराने का काम किया।

असम के बारपेटा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान अक्सर पाकिस्तान के रुख से मेल खाते नजर आते हैं, जिससे देश को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया, लेकिन कांग्रेस ने वही बातें दोहराईं जो पाकिस्तान कह रहा था।”

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह रवैया नया नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से भारत के दुश्मनों द्वारा फैलाए गए नैरेटिव को आगे बढ़ाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को कमजोर करते हैं और विरोधी ताकतों को बढ़ावा देते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, कांग्रेस ने हमेशा सेना की उपलब्धियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सिर्फ दिखावे के लिए भी सेना के शौर्य का सम्मान नहीं करती।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ यह अभियान चलाया, जिसे देश की मजबूत सैन्य क्षमता का प्रतीक माना गया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ (OROP) मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक इस योजना को लागू नहीं किया और सैनिकों के साथ विश्वासघात किया।