Movie prime

दीपावली पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है प्रकाश पर्व
 

 
 दीपावली पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है प्रकाश पर्व
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रकाश पर्व को अंधकार पर उजाले, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कामना की कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय देता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके आने वाले समय के सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में भारतीय परंपराओं, आपसी सद्भाव और एकता के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने देशवासियों से सकारात्मक सोच, दयालुता और नई ऊर्जा के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।