Movie prime

ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी, बंगाल में BJP सरकार बनने पर महिलाओं को 5 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान

 
PM मोदी का TMC पर सीधा वार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार ने अपने “कुकर्मों” से जनता का भरोसा खो दिया है और अब वह “मां, माटी और मानुष” की बात करने से भी बच रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 15 साल पहले TMC मां, माटी और मानुष का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज उनके मुंह से ये शब्द तक नहीं निकलते। क्योंकि अगर वे ये शब्द बोलेंगे तो उनके पाप सामने आ जाएंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी की नीतियों ने “मां को रुलाया, माटी को बेच दिया और बंगाल के लोगों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।” पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में घुसपैठ, भ्रष्टाचार और हिंसा ने जनता को परेशान कर दिया है।

शिक्षक भर्ती घोटाले और संदेशखाली का जिक्र

पीएम मोदी ने शिक्षक भर्ती घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर सरकार ईमानदार होती तो अदालत को जांच के आदेश नहीं देने पड़ते। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि राज्य सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।

संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि “बहनों के साथ अन्याय हुआ, लेकिन सरकार ने पीड़ितों के बजाय आरोपियों का साथ दिया।” उन्होंने पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अदालत को राज्य सरकार की व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा।

महिलाओं के लिए कई बड़े वादे

सभा में पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच व टीकाकरण मुफ्त होगा।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की सहायता, बेटियों की ग्रेजुएशन पर 50 हजार रुपये और हर साल महिलाओं के खातों में 36 हजार रुपये देने का वादा किया गया। पीएम ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की भी बात कही।

“बंगाल ने ठान लिया है”

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पहले चरण में भारी मतदान ने टीएमसी का “अहंकार तोड़ दिया” है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव की लहर है और जनता अब भाजपा की सरकार चाहती है।

सभा के अंत में पीएम मोदी ने बंगाली नारे के साथ कहा, पलटानो दोरकार, चाई बीजेपी सरकार” यानी बदलाव जरूरी है, बीजेपी सरकार चाहिए।