Movie prime

ट्रंप के टैरिफ पर PM Modi का बड़ा बयान, बोले- किसानों के हित में कोई समझौता नहीं, चाहे कीमत...

 
ट्रंप के टैरिफ पर PM Modi का बड़ा बयान, बोले- किसानों के हित में कोई समझौता नहीं, चाहे कीमत...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

PM Modi Statement On Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर अधिक टैरिफ लगाने की चेतावनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दो टूक कहा है कि भारत दबाव में झुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि देश के किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे इसके लिए व्यक्तिगत या राजनीतिक कीमत ही क्यों न चुकानी पड़े।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने यह बयान एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के मंच से दिया। उन्होंने कहा, हमारे लिए किसानों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने अन्नदाताओं, मछुआरों और पशुपालकों के हक में कभी पीछे नहीं हटेगा। मुझे पता है कि इसके लिए मुझे बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास- PM Modi

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि भारत सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने, नई आजीविका के अवसर पैदा करने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उनका कहना था कि, “हमारी नीति स्पष्ट है- किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। चाहे वह वैश्विक व्यापार दबाव हो या अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चुनौती, भारत अपने किसानों के पक्ष में मजबूती से खड़ा रहेगा।”

इस बयान को ट्रंप की धमकी का सीधा जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही थी।