Movie prime

India AI Summit में शर्टलेस प्रदर्शन पर भड़के PM Modi, बोले - देश पहले से जानता है आप नंगे हैं!

 
PM Modi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक वैश्विक आयोजन को विपक्ष ने अपनी “गंदी और नंगी राजनीति” का मंच बना दिया।

‘देश गर्व से भरा, लेकिन कांग्रेस…’

एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आयोजित दुनिया के बड़े एआई सम्मेलन पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी इसे पचा नहीं पाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया गया। देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?”

‘देश को बदनाम करने में जुटी कांग्रेस’

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वैचारिक रूप से दरिद्र हो चुकी है और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने में लगी है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां किसी के घर शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जुट जाता है, ताकि मेहमान अच्छी छवि लेकर जाएं। लेकिन कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में लगी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं को उनसे व्यक्तिगत नफरत है और वे उनकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह सब सहने को तैयार हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, 20 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन स्थल के भीतर कथित बेरोजगारी, महंगाई और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपनी शर्ट उतारकर नारेबाजी की और फोटो खिंचवाई।

इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।