बंगाल-असम जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन: कमल खिला, जनता ने दिया...
West Bengal Assam BJP Victory: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला आधिकारिक रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस जीत को ‘जनता की शक्ति’ की विजय बताते हुए देशभर के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया है।
बंगाल में कमल खिला, इतिहास बनेगा यह चुनाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पश्चिम बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 2026 का चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सुशासन और जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नागरिकों को नमन करते हुए भरोसा दिलाया कि भाजपा उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
The Lotus blooms in West Bengal!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
The 2026 West Bengal Assembly Elections will be remembered forever. People's power has prevailed and BJP's politics of good governance has triumphed. I bow to each and every person of West Bengal.
The people have given a spectacular mandate to…
जनता ने दिया शानदार जनादेश
पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने भाजपा को स्पष्ट और मजबूत जनादेश दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाली सरकार समाज के हर वर्ग के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी सफलता नहीं बल्कि लोगों के विश्वास और विकास की उम्मीदों का प्रतीक है।
Assam blesses BJP-NDA once again!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
The BJP-NDA’s win in the Assam Vidhan Sabha elections illustrates the unwavering support for our Alliance’s emphasis on development and bringing a positive difference in people’s lives. I thank my sisters and brothers of Assam for the…
कार्यकर्ताओं के संघर्ष को दिया श्रेय
प्रधानमंत्री ने अपने बयान में खास तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में मिली रिकॉर्ड जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, जिन्होंने विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया।
असम में NDA को मिला फिर जनसमर्थन
असम विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है।उन्होंने इसे विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया और भविष्य में निरंतर विकास का भरोसा दिलाया।
BJP’s record win in West Bengal would not be possible without the efforts and struggles of countless Karyakartas over generations. I salute them all. For years, they have worked hard on the ground, overcome all sorts of adversities and spoken about our development agenda. They…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
सकारात्मक एजेंडा बना जीत की कुंजी
प्रधानमंत्री ने अपने एक अन्य संदेश में कहा कि भाजपा और एनडीए का सकारात्मक एजेंडा ही जनता के दिलों में जगह बनाने में सफल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में पार्टी की लगातार प्रगति उसी का परिणाम है।
पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं की भी सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में भी एनडीए कार्यकर्ताओं के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर किए गए उनके समर्पित कार्यों के कारण ही जनता ने एक बार फिर गठबंधन पर भरोसा जताया है।
