Movie prime

गंगटोक में PM मोदी का ‘फुटबॉल मोमेंट’ वायरल, युवाओं संग खेलकर दिया फिटनेस का संदेश
 

 
 गंगटोक में PM मोदी का ‘फुटबॉल मोमेंट’ वायरल, युवाओं संग खेलकर दिया फिटनेस का संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

गंगटोक I Narendra Modi इन दिनों Sikkim के दौरे पर हैं और मंगलवार को उन्होंने Gangtok में एक अलग ही अंदाज में लोगों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री ने सुबह के समय युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि “गंगटोक की एक खूबसूरत सुबह, सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं।” वीडियो में वे बच्चों के साथ बातचीत करते, हंसी-मजाक करते और मैदान में खेलते नजर आए, जिसे वहां मौजूद लोगों ने खूब सराहा।

प्रधानमंत्री की ये झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। यूजर्स उनके इस अंदाज की तारीफ करते हुए इसे युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित करने वाला कदम बता रहे हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने जा रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा और युवाओं के साथ उनका यह जुड़ाव चर्चा का विषय बना हुआ है।