Movie prime

GTA 6 के लॉन्च पर PM मोदी की पोस्ट, गेमिंग के अंदाज में गिनाए भारत के 13 साल के बदलाव

 
 GTA 6 के लॉन्च पर PM मोदी की पोस्ट, गेमिंग के अंदाज में गिनाए भारत के 13 साल के बदलाव
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय वीडियो गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) की रिलीज के मौके पर गेमिंग के अंदाज में भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर GTA 5 की 2013 में हुई रिलीज और GTA 6 की 2026 में हुई लॉन्चिंग के बीच के 13 वर्षों की तुलना की। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “India is playing a whole new game!” यानी भारत अब एक बिल्कुल नया खेल खेल रहा है।

पोस्ट में 2013 की तत्कालीन कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार के दौर की तुलना मौजूदा स्थिति से की गई। हालांकि, प्रधानमंत्री ने इसमें कांग्रेस या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम नहीं लिया। 

RTH

‘फ्रेजाइल फाइव’ से तेज आर्थिक वृद्धि तक

प्रधानमंत्री की पोस्ट में कहा गया कि 2013 में भारत की गिनती ‘फ्रेजाइल फाइव’ में होती थी, जबकि अब वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। मॉर्गन स्टेनली के एक विश्लेषक ने अगस्त 2013 में भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। इन अर्थव्यवस्थाओं को विदेशी पूंजी पर उनकी निर्भरता के कारण वैश्विक वित्तीय बदलावों के प्रति संवेदनशील माना गया था। 

ED

₹308 से ₹7.51 प्रति जीबी तक आया डेटा का दाम

पोस्ट के मुताबिक, हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा की कीमत 2013 में ₹308 प्रति जीबी थी, जो अब घटकर ₹7.51 प्रति जीबी रह गई है। इसमें पिछले एक दशक में गरीबी में कमी, स्वच्छता अभियान, सौर ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी और बिजली कनेक्शनों के विस्तार का भी जिक्र किया गया। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जुड़े 440 पंजीकृत स्टार्टअप, रक्षा निर्यात में भारत की बढ़ती भूमिका और नक्सलवाद के खिलाफ हासिल प्रगति को भी पोस्ट में उपलब्धियों के तौर पर पेश किया गया। 

GN

GTA की ब्रांडिंग जैसा दिखा पोस्ट का डिजाइन

प्रधानमंत्री की ओर से साझा किए गए ग्राफिक्स में ‘प्राइसडाउन’ फॉन्ट इस्तेमाल किया गया, जो GTA सीरीज की ब्रांडिंग की पहचान है। तस्वीरों में इसी गेमिंग शैली के जरिए 2013 और 2026 के भारत की तुलना दिखाई गई। 

TY

13 साल बाद आया GTA 6, प्री-ऑर्डर में रिकॉर्ड का अनुमान

रॉकस्टार गेम्स ने GTA 6 को 19 नवंबर को स्थानीय समय के अनुसार रात 12 बजे PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए रिलीज किया। सीरीज का पिछला मुख्य गेम GTA 5 साल 2013 में आया था। डेटा विश्लेषण कंपनी सेंसर टावर का अनुमान है कि GTA 6 ने रिलीज से पहले प्री-ऑर्डर से करीब 1.1 अरब डॉलर जुटाए। कंपनी ने इसे अपने रिकॉर्ड में किसी वीडियो गेम की रिलीज से पहले हुई सबसे बड़ी बिक्री बताया है। वहीं, गेम को विकसित करने की लागत एक अरब डॉलर से अधिक होने का मीडिया रिपोर्टों में अनुमान है।