Movie prime

PNB का बड़ा फैसला : 16 अप्रैल से शुरू होगी कार्रवाई, इन खातों पर लटकी तलवार

 
PNB का बड़ा फैसला : 16 अप्रैल से शुरू होगी कार्रवाई, इन खातों पर लटकी तलवार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। बैंक ने साफ किया है कि 16 अप्रैल से ऐसे खातों पर कार्रवाई की जाएगी, जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं।

किन खातों पर है खतरा?

बैंक के अनुसार, वे खाते बंद किए जा सकते हैं जिनमें पिछले तीन साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस शून्य है। इसके अलावा पहले से इनएक्टिव (Inactive) हो चुके खाते भी इस दायरे में आएंगे।

साथ ही, जिन ग्राहकों ने अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते भी बंद किए जा सकते हैं।

खाता बंद होने से कैसे बचें?

अगर आप चाहते हैं कि आपका खाता सक्रिय रहे, तो ये काम तुरंत करें:

- अपने नजदीकी PNB शाखा में जाकर e-KYC पूरा करें

- खाते में कम से कम कुछ राशि जमा करें

- समय-समय पर लेन-देन करते रहें

बैंक ने क्यों लिया यह फैसला?

पंजाब नेशनल बैंक के मुताबिक, लंबे समय से निष्क्रिय और जीरो बैलेंस वाले खाते धोखाधड़ी के लिहाज से ज्यादा जोखिम भरे होते हैं। इन्हें बंद करने का उद्देश्य संभावित फ्रॉड को रोकना और बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित बनाना है।

PNB ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनका खाता बिना किसी परेशानी के चालू बना रहे।