Movie prime

सोना न खरीदने की अपील पर सियासत गरम, केजरीवाल बोले- PM मोदी देश की असली हालत बताइए

 
सोना न खरीदने की अपील पर सियासत गरम, केजरीवाल बोले- PM मोदी देश की असली हालत बताइए
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश की आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से खाने-पीने, घूमने-फिरने, विदेश यात्राओं और सोना खरीदने में कटौती करने की सलाह दी है। उन्होंने पूछा कि क्या यह “आर्थिक इमरजेंसी” की आहट है।

केजरीवाल ने लिखा कि क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है? ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री जी को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए। आखिर देश की असली आर्थिक हालत क्या है?

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद की एक रैली में लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने, ईंधन की बचत करने और जरूरत पड़ने पर विदेश यात्राएं कम करने की अपील की थी। उन्होंने इसे “जिम्मेदार देशभक्ति” से जोड़ते हुए कहा था कि कठिन समय में संयम भी राष्ट्रसेवा का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठा रहा है।