Movie prime

दूसरे चरण से पहले सियासत गरम! अलग बांग्लादेश- वाले बयान से घिरे रवि किशन

 
दूसरे चरण से पहले सियासत गरम! अलग बांग्लादेश- वाले बयान से घिरे रवि किशन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। अब 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद Ravi Kishan के एक बयान ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है।

‘अलग बांग्लादेश’ वाले बयान से बढ़ा विवाद

चुनाव प्रचार के दौरान रवि किशन ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल का मौजूदा माहौल ऐसा हो गया है, मानो यहां “एक अलग बांग्लादेश” बन रहा हो। उनका यह बयान मीडिया के एक सवाल के जवाब में आया, जिसमें टीएमसी द्वारा बीजेपी पर अफवाह फैलाने के आरोपों का जिक्र किया गया था।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा और मां काली जाग चुकी हैं। बंगाल में जो गुस्सा, आक्रोश और अपराध हुए हैं, उसके खिलाफ लोग वोट कर रहे हैं। वर्षों से लोगों को डराकर रखा गया है।

‘अस्तित्व की लड़ाई’ बताया चुनाव

रवि किशन ने आगे कहा कि यह चुनाव बंगाल के लोगों के “अस्तित्व की लड़ाई” है। उनके अनुसार, राज्य के लोग अपने भविष्य और पहचान की रक्षा के लिए मतदान कर रहे हैं।

हालांकि, उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है और इसे लेकर नई बयानबाजी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 92-93 प्रतिशत तक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, यह राज्य में अब तक के उच्च मतदान प्रतिशतों में से एक है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि सभी चरणों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनावी मुकाबले के बीच नेताओं के तीखे बयान राज्य की राजनीति को और ज्यादा धार दे रहे हैं।