Movie prime

सिद्धारमैया के इस्तीफे से गरमाई राजनीति, BJP सांसद बोले - ‘देश में कांग्रेस बचेगी या नहीं, कहना मुश्किल’

 
सिद्धारमैया के इस्तीफे से गरमाई राजनीति, BJP सांसद बोले - ‘देश में कांग्रेस बचेगी या नहीं, कहना मुश्किल’
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Bengaluru : सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजीव प्रताप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व का गंभीर अभाव है और आने वाले समय में देश में पार्टी की मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन आज हर जगह कांग्रेस की सरकार अस्थिर दिखाई दे रही है। पार्टी नेतृत्वहीन हो चुकी है। आने वाले दिनों में देश में कांग्रेस की उपस्थिति रहे या न रहे, यह कहना कठिन है।

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

बीजेपी सांसद ने बिहार और पश्चिम बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगना महत्वपूर्ण है।

रूडी ने कहा कि बिहार और बंगाल में SIR को लेकर विरोध हो रहा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के फैसले को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले हमेशा देशहित में होते हैं। अगर एक जगह यह व्यवस्था सफल हुई है, तो इसे पूरे देश में लागू करने में कोई संवैधानिक दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

इस्तीफे के बाद क्या बोले सिद्धारमैया?

इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्देश का पालन किया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावर चंद गहलोत शहर में मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंप दिया।

सिद्धारमैया ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका था कि जब भी आलाकमान मुझसे इस्तीफा मांगेगा, मैं तुरंत पद छोड़ दूंगा। दो दिन पहले मुझे पद छोड़ने का निर्देश मिला था, उसी के अनुसार मैंने आज इस्तीफा दे दिया।