Movie prime

बिहार में यूपी मॉडल की तैयारी! स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होगी पिंक पुलिस

Patna : बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की कि सभी स्कूलों और कॉलेजों के बाहर ‘पिंक पुलिसिंग’ लागू की जाएगी। इसके तहत विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा, जो मनचलों और रोमियो से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
 
dd
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Patna : बिहार के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों के बाहर ‘पिंक पुलिसिंग’ की व्यवस्था की जाएगी, ताकि छात्राओं को किसी भी रोमियो या मनचलों से बचाया जा सके। इसके लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जो छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

भू-माफिया व बालू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई

गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में सक्रिय भू-माफिया और बालू माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, बिहार पुलिस अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी।

गृह विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि बिहार के इतिहास में पहली बार बीजेपी का कोई नेता गृह मंत्री बना है, जबकि यह विभाग हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहा। इस बार विभाग बीजेपी के खाते में गया और सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बिहार में भी ‘बुलडोजर मॉडल’ की चर्चा तेज

गृह मंत्रालय संभालने के बाद से ही सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि यूपी की तरह बिहार में भी अपराधियों पर बुलडोजर चल सकता है। सम्राट चौधरी पहले ही साफ कर चुके हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है और अपराधियों को राज्य छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।

बिहार की राजनीति में इस घोषणा के बाद हलचल तेज हो गई है और आगामी दिनों में सुरक्षा व्यवस्था व कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े बदलावों की उम्मीद जताई जा रही है।