पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बीच बड़ा फैसला, पीएम मोदी ने अपने काफिले को किया आधा पेट्रोल-डीजल
May 13, 2026, 10:23 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की अपील के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या में 50 फीसदी तक कटौती कर दी है। इसके लिए उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात Special Protection Group (SPG) को निर्देश भी जारी किए हैं।
बताया जा रहा है कि वडोदरा दौरे और Assam में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम के काफिले में यह बदलाव देखने को मिला। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अब काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा, लेकिन नई गाड़ियों की खरीद फिलहाल नहीं होगी।
पश्चिम एशिया संकट के बीच लिया गया फैसला
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा संकट की आशंकाओं को देखते हुए लिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सभी राज्यों को संयम बरतने और ईंधन की बचत को लेकर सुझाव दिए गए हैं। इसमें ऑनलाइन मीटिंग्स बढ़ाने, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने और अनावश्यक यात्रा कम करने की बात कही गई है।
गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय ने कई मुख्यमंत्रियों को पीएम मोदी के भाषण की प्रतियां भी उपलब्ध कराईं, जिसमें ऊर्जा बचत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया गया।
जनता से पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील
हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि लोग मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। साथ ही कारपूलिंग को बढ़ावा देने की भी सलाह दी थी।
पीएम मोदी ने कहा था कि जिन लोगों के पास निजी वाहन हैं, वे एक ही गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर चलें ताकि ईंधन की बचत हो सके।
वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स पर जोर
प्रधानमंत्री ने सरकारी और निजी दफ्तरों से भी अपील की है कि वे वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें। उनका कहना था कि इससे ईंधन की खपत कम होगी और ट्रैफिक दबाव भी घटेगा।
इसके अलावा पीएम मोदी ने देशवासियों से फिलहाल सोने की खरीदारी टालने की भी अपील की थी। उन्होंने कहा कि भारत का बड़ा पैसा सोने के आयात पर विदेश चला जाता है, इसलिए हालात सामान्य होने तक जरूरत पड़ने पर ही सोना खरीदें।