पंजाब सरकार ने अनाथ और आश्रित बच्चों के लिए जारी किया 410 करोड़ रुपये की सहायता राशि
Nov 17, 2025, 20:57 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
चंडीगढ़ I पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक आश्रित बच्चों को कुल 242.77 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह सहायता उन बच्चों को दी जा रही है जिन्होंने अपने माता-पिता में से एक या दोनों को खो दिया है या जिनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना हेतु 410 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वर्तमान में पंजाब के 2,32,290 बच्चों को नियमित रूप से यह वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी शिक्षा जारी रख पा रहे हैं, बेहतर परवरिश प्राप्त कर रहे हैं और जीवन स्तर में सुधार ला रहे हैं।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि पंजाब का कोई भी बच्चा बुनियादी जरूरतों, देखभाल और विकास के अवसरों से वंचित न रहे। उन्होंने इसे समाज के सबसे कमजोर वर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक बताया।
मंत्री ने आगे जानकारी दी कि विभाग आश्रित बच्चों के लिए एकीकृत विकास कार्यक्रमों पर भी तेजी से काम कर रहा है। इनमें कौशल विकास, परामर्श (काउंसलिंग) और शैक्षणिक सहायता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं, ताकि ये बच्चे बड़े होकर आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बन सकें।
