Movie prime

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत दौरे पर आएंगे पुतिन, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
 

 
पुतिन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin आगामी 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS Summit में हिस्सा लेने भारत आएंगे। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास की ओर से जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई है।

क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने भी बताया कि राष्ट्रपति पुतिन नई दिल्ली में होने वाले इस अहम शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ब्रिक्स देशों के बीच बढ़ते सहयोग के बीच यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति पुतिन 12-13 सितंबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे। हालांकि, उनकी यात्रा के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बैठकों और अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि ब्रिक्स समूह में भारत, रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका समेत कई उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। इस सम्मेलन में वैश्विक व्यापार, सुरक्षा, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।