TMC की हार पर जश्न मनाने वालों पर भड़के राहुल गांधी, BJP की जीत को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
नई दिल्ली I कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन चुनाव परिणामों को “जनादेश की चोरी” करार देते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता और अन्य लोग तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार पर खुशी मना रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि असम और बंगाल में जनादेश की कथित चोरी, लोकतंत्र को खत्म करने के मिशन का हिस्सा है।
उन्होंने आगे कहा कि छोटी राजनीति को छोड़कर देश के बारे में सोचने की जरूरत है। यह किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि भारत की लड़ाई है।
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल में 100 से अधिक सीटें ‘चुराई’ गई हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसा पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है।
बंगाल में BJP को प्रचंड बहुमत
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 196 है। अब तक घोषित 293 सीटों में BJP ने 206 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमट गई है। दक्षिण 24 परगना जिले की फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा और 24 मई को परिणाम आएंगे।
सबसे बड़ा झटका TMC प्रमुख ममता बनर्जी को लगा, जो भवानीपुर सीट से BJP के Suvendu Adhikari से 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं।
अन्य दलों का प्रदर्शन
इस चुनाव में कांग्रेस को केवल 2 सीटें मिलीं, जबकि माकपा को 1 सीट पर जीत मिली। एआईएसएफ को 1 और आम जनता उन्नयन पार्टी को 2 सीटें हासिल हुईं। तृणमूल कांग्रेस कई जिलों कूच बिहार, पूर्वी मेदनीपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग में खाता भी नहीं खोल सकी।
असम में भी BJP का दबदबा
असम में भी BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। यहां BJP ने 82 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि कांग्रेस केवल 19 सीटों पर सिमट गई।
