Movie prime

राहुल गांधी का बड़ा दावा- ‘मोदी एक साल में जाने वाले हैं’, BJP ने दिया करारा जवाब

 
Rahul Gandhi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी “जाने वाले हैं” और आर्थिक मुद्दों पर पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं।राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस दिल्ली में अनुसूचित जाति विभाग की बड़ी रणनीतिक बैठक कर रही थी। बैठक में कांग्रेस के दलित नेताओं और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा की गई।

‘महंगाई और बेरोजगारी ने मोदी सरकार को बेनकाब किया’

बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार घिर चुकी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार की नीतियां जनता के सामने उजागर हो चुकी हैं और मोदी सरकार ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी एक साल में जाने वाले हैं। महंगाई, बेरोजगारी और ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर वे पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं।”

BJP का पलटवार

राहुल गांधी के बयान के बाद Bharatiya Janata Party ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह स्थिर है और उसे कोई खतरा नहीं है। बीजेपी ने कहा कि मोदी सरकार “अंगद के पैर” की तरह मजबूत है और “100 राहुल गांधी भी इसे हिला नहीं सकते।” पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

दलित राजनीति को लेकर कांग्रेस की नई रणनीति

दिल्ली में हुई इस अहम बैठक में कांग्रेस ने दलित समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि अगर 1980 और 1990 के दशक में कांग्रेस ने अनुसूचित जाति समुदाय पर अधिक ध्यान दिया होता, तो क्षेत्रीय दल इतने मजबूत नहीं बन पाते।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां संगठन और सत्ता दोनों स्तरों पर दलित समुदाय की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इस रणनीतिक बैठक में दक्षिण भारत के 15 राज्यों के करीब 380 जिला अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चर्चा का मुख्य फोकस दलित समुदाय के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाना और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाना रहा।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rajendra Pal Gautam ने कहा कि बैठक में दलित समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और देशभर में दलितों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।