Movie prime

5 घंटे के धरने के बाद मानी गई राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR
 

 
 5 घंटे के धरने के बाद मानी गई राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचव के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एफआईआर की मांग को लेकर राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर भी बैठ गए।

करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद अब साहिल लोचव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर सहमति बनने की खबर सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया जा रहा है।

20 जुलाई के छात्र आंदोलन से जुड़ा है मामला

पूरा मामला 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर निकाले गए छात्र मार्च से जुड़ा है। यह आंदोलन नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया था। आंदोलन का नेतृत्व कॉकरेज जनता पार्टी (CJP) कर रही थी।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया।

घायल छात्र ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस और राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया गया। राहुल गांधी ने घायल छात्र साहिल लोचव के मामले को प्रमुखता से उठाया।

साहिल लोचव का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में वह पैलेट लगने से घायल हुआ। इसी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राहुल गांधी उसके साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे थे।

अब एफआईआर दर्ज करने पर सहमति बनने के बाद इस मामले की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र के घायल होने की परिस्थितियां क्या थीं और पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों में कितनी सच्चाई है।