Movie prime

Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

 
Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Rashifal : आज 27 मार्च गुरुवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों (Rashifal) के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…

Rashifal : देखें 12 राशियों का राशिफल

Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Rashifal

मेष (Aries): आज आर्थिक रूप से अच्छा दिन रहेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। ​

वृषभ (Taurus): पारिवारिक कारणों से मन परेशान रह सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ​

मिथुन (Gemini): आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यात्रा का योग बन सकता है। ​

कर्क (Cancer): आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रह सकती है। शैक्षिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। ​

सिंह (Leo): आर्थिक उन्नति के योग हैं। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। ​

कन्या (Virgo): कोई सपना पूरा हो सकता है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। ​

तुला (Libra): धैर्य से काम लें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी। ​

वृश्चिक (Scorpio): वाद-विवादों से दूर रहें। मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ​

धनु (Sagittarius): मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा, लेकिन धैर्य में कमी हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक बजट बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। ​

मकर (Capricorn): आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। ​

कुंभ (Aquarius): धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में शांति बनाए रखें। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ​

मीन (Pisces): बातचीत में संतुलन रखें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। अपनों के सहयोग से व्यापारिक लाभ होगा।