Movie prime

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता पहली बार शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं और अब मुख्यमंत्री के रूप में राजधानी का नेतृत्व करेंगी।

शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया, जहां भाजपा के शीर्ष नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने दिल्ली के विकास और सुशासन को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इसके बाद, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा की इस नई सरकार में अन्य मंत्री भी जल्द ही शपथ लेंगे।