Movie prime

Road Accident in Aligarh: पुलिस वैन खड़े कैंटर से टकराई, दरोगा समेत 5 की मौत, 1 घायल

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे (Road A) में पुलिस की वैन खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन कांस्टेबल और एक अभियुक्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना थाना लोधा क्षेत्र के चिकावटी मोड़ के पास सुबह करीब 8:15 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद से बुलंदशहर की ओर अभियुक्त गुलशनवर को लेकर जा रही पुलिस वैन बाईपास हाईवे पर चिकावटी मोड़ के पास खड़े एक कैंटर में पीछे से जा रही बस के ओवरटेक करने के दौरान टकरा (Road Accident) गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

मृतकों में SI रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, कांस्टेबल रघुवीर, चालक सिपाही चंद्रपाल और अभियुक्त गुलशनवर शामिल हैं। घायल सिपाही शेरपाल सिंह को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू

Road Accident की सूचना पर SP सिटी मृगांक शेखर पाठक समेत पुलिस बल और राहत टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वैन को हटाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गुलशनवर मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर था, जिसे पेशी के लिए बुलंदशहर ले जाया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल, जो पास के खेत में चारा काट रहे थे, उन्होंने बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा तो पुलिस वैन कैंटर में बुरी तरह फंसी हुई थी और लोग लहूलुहान हालत में पड़े थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।