Movie prime

RRB NTPC परीक्षा: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड
 

 
RRB NTPC परीक्षा: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी (NTPC) अंडरग्रेजुएट (UG) सीबीटी-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों को एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार था, वे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सहित अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

आरआरबी की ओर से जारी एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं है। प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।