Movie prime

हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर बवाल! कांग्रेस ने कहा- खेलों का भी हो रहा भगवाकरण

 
हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर बवाल! कांग्रेस ने कहा- खेलों का भी हो रहा भगवाकरण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह केसरिया (भगवा) रंग की जर्सी लाए जाने की खबर के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा सरकार की "संकीर्ण विचारधारा" से जोड़ दिया, जबकि भाजपा नेताओं ने इसे सामान्य बदलाव बताते हुए सरकार के अधिकार का हिस्सा बताया।

कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन अब खेलों में भी भगवाकरण की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि "यह भाजपा सरकार की संकीर्ण विचारधारा को दर्शाता है। खेल में भी भगवाकरण होगा, यह आश्चर्य की बात है।"

उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा द्वारा जताई गई आपत्ति का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को खिलाड़ियों की भावनाओं और राय का सम्मान करना चाहिए।

भाजपा ने किया फैसले का बचाव

वहीं भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने इस मुद्दे पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जर्सी के रंग में बदलाव करना सरकार का अधिकार है। उन्होंने कहा कि "अगर रंग बदल दिया गया तो इसमें क्या गलत है? सत्ता में आने के बाद सरकार आवश्यक निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होती है।"

उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

जर्सी को लेकर बढ़ी बहस

भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी को बदलकर भगवा रंग किए जाने की खबर सामने आने के बाद खेल और राजनीतिक दोनों हलकों में बहस तेज हो गई है। एक ओर विपक्ष इसे राष्ट्रीय खेल पहचान से जोड़कर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्तापक्ष इसे सामान्य प्रशासनिक निर्णय बता रहा है।

हालांकि, इस संबंध में भारतीय हॉकी महासंघ या संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।