Movie prime

सम्राट चौधरी ने संभाली बिहार की कमान, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी CM, तीनों ने ली शपथ
 

 
 सम्राट चौधरी ने संभाली बिहार की कमान, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी CM, तीनों ने ली शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

पटना I पटना में बुधवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

यह शपथ ग्रहण समारोह राजधानी पटना में सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नई सरकार के गठन के बाद अब सभी की नजरें आगामी कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, मई महीने में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, जिसमें सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R), जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इससे बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में विकास, कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर तेज़ी से काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।