सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, कहा - जनता बार -बार उन्हें सबक सिखाती है...
Indore : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच कथित खींचतान पर तीखा तंज कसा। उन्होंने भाजपा की विकास-oriented नीतियों की तारीफ की और कहा कि जनता भविष्य तय करेगी। मदनी के विवादित बयान पर उन्होंने लोकतंत्र और न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने की बात कही।
Indore : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर्नाटक में चल रही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच कथित खींचतान को लेकर कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं, जो जनता से सबक सीखने के लिए तैयार ही नहीं होते।
कांग्रेस पर निशाना
सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का परचम देशभर में लहराया गया है। मोदी सरकार ने भारत के विकास और वैश्विक छवि को मजबूती दी। वहीं, कांग्रेस अपनी सत्ता वाले प्रदेश में कुर्सी की लड़ाई में उलझ गई है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस के भविष्य का निर्णय जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि जनता बार-बार उन्हें सबक सिखाती है, लेकिन कुछ विद्यार्थी ऐसा नहीं सीखते।
VIDEO | Indore: “Congress’ priority is attaining power, not serving people,” says Union Minister Jyotiraditya Scindia on Karnataka leadership row.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 30, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/1SxAmir7nH
मौलाना महमूद मदनी के बयान पर टिप्पणी
सिंधिया ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन लोकतंत्र के किसी भी स्तंभ, विशेषकर न्यायपालिका पर किसी को भी ओछी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
मौलाना मदनी ने हाल ही में वंदे मातरम और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लेकर विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा।" सिंधिया ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है।
