Movie prime

Seema Haider: 'भारत की बहू' बन चुकी सीमा हैदर का दावा: 'मैं हिंदू हूं, मुझे यहीं रहने दें'

 
Seema Haider: 'भारत की बहू' बन चुकी सीमा हैदर का दावा: 'मैं हिंदू हूं, मुझे यहीं रहने दें'
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Seema Haider: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई, उसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सार्क वीजा छूट नीति समाप्त कर दी है। इस फैसले के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा की अनुमति नहीं होगी और पहले से मौजूद नागरिकों को एक सप्ताह में देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस बीच, पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारत में रहने की अपील की है।

Seema Haider: 'भारत की बहू' बन चुकी सीमा हैदर का दावा: 'मैं हिंदू हूं, मुझे यहीं रहने दें'

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में Seema Haider ने कहा, "मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं मोदी जी और योगी जी से अपील करती हूं कि मैं अब उनकी शरण में हूं। मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। मुझे यहीं रहने दीजिए।" सीमा का दावा है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सचिन मीना से शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है।

Seema Haider की कहानी सुर्खियों में रही है। वह ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए सचिन से जुड़ीं और 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आईं। हाल ही में दोनों की एक बेटी, भारती मीना, का जन्म हुआ है।

Seema Haider के वकील AP सिंह ने कहा, "सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं हैं। उनकी नागरिकता उनके भारतीय पति से जुड़ी है। उनके दस्तावेज गृह मंत्रालय और ATS के पास हैं, और राष्ट्रपति के पास उनकी याचिका लंबित है।" उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि Seema Haider इस घटना से दुखी हैं और पाकिस्तान से मिल रही धमकियों के बावजूद भारत में कानून का पालन कर रही हैं।