Movie prime

कोल्हापुर में शर्मनाक कांड: 10 युवतियों का शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; आरोपी शाहिद गिरफ्तार
 

 
 कोल्हापुर में शर्मनाक कांड: 10 युवतियों का शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; आरोपी शाहिद गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो अमरावती कांड की याद दिलाता है। यहां 22 वर्षीय शाहिद समीर सनादी पर कई युवतियों के यौन शोषण और उन्हें ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शाहिद हातकणंगले तालुका का रहने वाला है और फार्मेसी का छात्र है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए युवतियों से दोस्ती करता था, फिर उनका शोषण कर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसने अपने एक करीबी दोस्त को इस बारे में बताया।

27 अप्रैल को एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने शाहिद पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और जमानिया से विधायक ओम प्रकाश सिंह जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंचे और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सत्या यादव समेत 17 लोगों से मिलने गए थे।

ओम प्रकाश सिंह ने करंडा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया है। उन्होंने करंडा थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि सब कुछ सही था तो मुआवजा क्यों दिया गया। उन्होंने इसे प्रशासन की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली बताया।

सपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि करंडा थाना अध्यक्ष को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।