भतीजे अजित पवार के निधन पर शरद पवार का बड़ा बयान. बोले– राजनीति न करें. ये साजिश...
Jan 28, 2026, 21:49 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
अपने भतीजे अजित पवार के असामयिक निधन पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस दुखद घटना को पूरी तरह एक दुर्घटना बताते हुए किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। शरद पवार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि इस हादसे पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा और सभी को इससे बचना चाहिए।
“महाराष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई”
शरद पवार ने कहा कि अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा, जो दुर्घटना हुई है, वह बेहद दुखद है। एक मेहनती और समर्पित व्यक्ति के जाने से महाराष्ट्र को गहरी क्षति पहुंची है। यह नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता।”
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस हादसे को लेकर गलत बातें फैला रहे हैं और इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दुष्ट शक्तियां समाज में यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही हैं कि इस दुर्घटना के पीछे राजनीति या साजिश है। मैं साफ कहना चाहता हूं कि इसमें कोई राजनीति नहीं है। यह सिर्फ एक दुर्घटना है। कृपया इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरी विनती है,” शरद पवार ने कहा।
गौरतलब है कि विपक्ष के कुछ नेताओं ने इस विमान हादसे की जांच की मांग की है, जिस पर शरद पवार ने संयम बरतने की अपील की है।
गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
अजित पवार का पार्थिव शरीर फिलहाल अंतिम दर्शन के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया है। गुरुवार (29 जनवरी) को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
घड़ी से हुई पहचान
बताया जा रहा है कि मुंबई से बारामती जाते समय अजित पवार का चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया था। अजित पवार के शव की पहचान उनकी कलाई घड़ी के जरिए की गई।
इस हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है और राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक गहरा दुख देखने को मिल रहा है।