Movie prime

सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, बोली- सरकार के नापाक मंसूबे नाकाम, मनाएंगे जश्न...

 
Iqra
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। इकरा हसन ने समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे विपक्ष की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि पार्टी इस पर जश्न मनाएगी, क्योंकि सरकार के “नापाक मंसूबे” नाकाम हो गए।


इकरा हसन ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे की आड़ में एक ऐसा संशोधन विधेयक जोड़ने की कोशिश की, जिससे चुनावी नक्शे (इलेक्टोरल मैप) को अपने हिसाब से बदला जा सके। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उठाया गया था।

सपा सांसद ने आगे कहा कि सरकार अपनी सत्ता को मजबूत करने के लिए इस तरह के कदम उठा रही थी, लेकिन विपक्ष ने मिलकर इसे विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस विधेयक को पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी, जो सरकार जुटाने में असफल रही। डिलिमिटेशन और जनगणना जैसे मुद्दों को लेकर भी इकरा हसन ने सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि ये दोनों ही विषय बेहद संवेदनशील और राजनीतिक हैं, जिन्हें महिला आरक्षण बिल के साथ जोड़ना बिल्कुल जरूरी नहीं था।

अंत में उन्होंने सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण विधेयक को बिना किसी शर्त के जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।