Movie prime

दिल्ली एयरपोर्ट बड़ा हादसा: स्पाइसजेट-अकासा विमान आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित
 

 
 दिल्ली एयरपोर्ट बड़ा हादसा: स्पाइसजेट-अकासा विमान आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान और अकासा एयर की एक फ्लाइट ग्राउंड पर टैक्सीिंग के दौरान आपस में टकरा गईं।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, इस टक्कर में उनके विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं अकासा एयर के विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद स्पाइसजेट के विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और फिलहाल उसे परिचालन में शामिल नहीं किया गया है।

अकासा एयरलाइंस ने बताया कि उनकी दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को पार्किंग बे में वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार, विमान खड़ा हुआ था तभी दूसरी एयरलाइन के विमान से टक्कर हो गई। इस घटना में सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एयरलाइन ने आगे बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एयरपोर्ट पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।