विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर, कल लेंगे बंगाल के CM पद की शपथ
कोलकाता I Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को Kolkata में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और Mohan Charan Majhi की मौजूदगी में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया।
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट पर उन्होंने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई।
55 वर्षीय शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता Sisir Adhikari पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। राजनीतिक परिवार से आने वाले शुभेंदु अधिकारी ने पंचायत से लेकर संसद तक का लंबा सफर तय किया है। वह पहली बार वर्ष 2005 में विधायक बने थे। इसके बाद 2009 और 2014 में तामलुक लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।
नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें बंगाल की राजनीति में मजबूत पहचान दिलाई। दिसंबर 2020 में उन्होंने All India Trinamool Congress छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत हासिल की है। शुभेंदु अधिकारी राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे।
