Movie prime

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर तेजस्वी का बड़ा हमला, नीतीश सरकार को बताया कठपुतली

 
कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर तेजस्वी का बड़ा हमला, नीतीश सरकार को बताया कठपुतली
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कर्पूरी ठाकुर मेमोरियल संग्रहालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तेजस्वी ने कार्यक्रम में कहा कि आरजेडी ऐसी पार्टी है जिसका खौफ बीजेपी और जेडीयू को है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर अकेले-अकेले चुनाव लड़ना है तो फरिया लीजिए, पता चल जाएगा आपकी हैसियत क्या है। इस बार हमारा वोट बढ़ा है। यह 'कठपुतली सरकार' ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी।

कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि  

तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि उनके अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाने का काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कर्पूरी ठाकुर को हमेशा अपना नेता माना। तेजस्वी ने आगे कहा कि पूरे देश में ऐसा दौर चल रहा है जहां संविधान पर खतरा है, आरक्षण को मिटाने के प्रयास हो रहे हैं, लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया गया है।

'तानाशाही के दौर में कर्पूरी के अरमान पूरे करना कठिन'  

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दौर में तानाशाही चरम पर है, उसमें कर्पूरी ठाकुर के अरमानों को पूरा करना कठिन रहेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सबको अच्छी शिक्षा मिले, सबको सम्मान और बराबरी का मौका मिले तथा किसानों को उनका उचित दाम मिले।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि लालू यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है और भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "आप लोगों का साथ मिलेगा तो तेजस्वी पार्टी को मजबूत करेगा। पहली बार संगठन की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।"

नीतीश कुमार पर तीखा हमला 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि दोनों बार धोखा खाना पड़ा, चाचा पलटते रहे। पूरा देश उन्हें 'पलटूराम' से जानता है। बिहार गवाह है कि उन्हें एक अचेत मुख्यमंत्री मिला है। तेजस्वी ने कहा कि जो लोग चुनाव जीतकर मंत्री-विधायक बने, उन्हें चुनाव तक पता नहीं था कि वे जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अभी 100 दिन भी नहीं हुए हैं। देखते हैं कितने करोड़ लोगों को नौकरी देते हैं, कितनी महिलाओं को पैसा देते हैं।