Movie prime

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी, दूसरे चरण की लॉटरी 9 मार्च को
 

 
 आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी, दूसरे चरण की लॉटरी 9 मार्च को
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

प्रदेश में आरटीई (Right to Education) के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में करीब 2.61 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 96 हजार बच्चों को सीटें आवंटित की गई थीं।

वहीं दूसरे चरण के लिए अब तक 1.02 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। शनिवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी। इस चरण के लिए 9 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी, जबकि जिन बच्चों को सीटें आवंटित होंगी उन्हें निजी स्कूलों में 11 मार्च तक प्रवेश दिया जाएगा।

जिलावार आंकड़ों की बात करें तो सबसे अधिक 5949 आवेदन लखनऊ से प्राप्त हुए हैं। इसके बाद आगरा में 4509, बुलंदशहर में 4502, कानपुर नगर में 3617 और बिजनौर में 3228 आवेदन आए हैं। वहीं सबसे कम आवेदन श्रावस्ती, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और बलरामपुर जिलों से प्राप्त हुए हैं।

समग्र शिक्षा के उपनिदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई प्रवेश का तीसरा और अंतिम चरण 12 से 25 मार्च तक चलेगा। इस चरण की लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी और चयनित बच्चों का प्रवेश 29 मार्च तक पूरा कराया जाएगा।