Movie prime

यह लोकतंत्र की जीत है... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, कहा- अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ने का समय
 

 
 यह लोकतंत्र की जीत है... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, कहा- अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ने का समय
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जाने-माने शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर आंदोलन में शामिल छात्रों और नागरिकों को बधाई दी।

सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र... जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है।" उन्होंने सीजेपी (CJP) और देश की 'जेन जी' (Gen Z) को इस संघर्ष के लिए बधाई देते हुए कहा कि देशभर के उन नागरिकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने भय और दबाव को दरकिनार कर अपनी आवाज बुलंद की।

उन्होंने आगे लिखा, "जवाबदेही से अब सुधार की ओर।" वांगचुक ने अपने संदेश में शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने और सुधार की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने हाल ही में जंतर-मंतर पर 20 दिनों तक अनशन किया था। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों की मांगों और जवाबदेही को लेकर लगातार आवाज उठाई थी। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग भी सामने आए थे।