Movie prime

TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, 21 मई को होगा पुनर्मतदान

 
TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, 21 मई को होगा पुनर्मतदान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। यह सीट पिछले कुछ दिनों से विवादों में बनी हुई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था।

जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान आरोप लगे थे कि फलता विधानसभा सीट पर मतदाताओं को टीएमसी की ओर से धमकाया जा रहा है। शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंचने के बाद आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यहां का चुनाव रद्द कर दिया और पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया।

चुनाव आयोग के मुताबिक, फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा, जबकि 24 मई को नतीजों की घोषणा होगी। वहीं, टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के चुनावी मैदान से हटने के बाद इस सीट पर मुकाबला अब एकतरफा माना जा रहा है। हालांकि क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और चुनावी माहौल अभी भी जारी है।