Movie prime

TVK ने मारी बाज़ी लेकिन बहुमत से दूर, तमिलनाडु में सत्ता को लेकर बढ़ी खींचतान

 
TVK ने मारी बाज़ी लेकिन बहुमत से दूर, तमिलनाडु में सत्ता को लेकर बढ़ी खींचतान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Chennai : 4 मई  को आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अभिनेता से नेता बने Joseph Vijay की पार्टी TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए सबसे ज्यादा सीटें जीत ली हैं, जिससे सरकार गठन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

टीवीके सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर

चुनाव नतीजों के अनुसार टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा अभी भी दूर है। इस बीच कांग्रेस समेत कुछ दलों का समर्थन मिलने के बावजूद पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े से पीछे है।

राज्यपाल ने मांगी कानूनी राय

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय के सरकार गठन के दावे पर अभी पूरी तरह संतोष नहीं जताया है। विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था, लेकिन राज्यपाल ने कहा है कि 118 विधायकों का स्पष्ट समर्थन लेकर दोबारा दावा पेश किया जाए। इस मामले में कानूनी राय भी मांगी गई है।

पहले चर्चा थी कि 7 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में शपथ ग्रहण टलने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य दलों का प्रदर्शन

- Dravida Munnetra Kazhagam – 59 सीटें

- All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam – 47 सीटें

- कांग्रेस – 5 सीटें

- पीएमके – 4 सीटें

विजय का राजनीतिक संदेश

टीवीके प्रमुख विजय ने केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उन्हें जीत की बधाई दी, जिस पर विजय ने धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य जनता का कल्याण और राज्य की प्रगति है।

तमिलनाडु में इस बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने से राजनीतिक समीकरण जटिल हो गए हैं। टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार गठन को लेकर अभी अंतिम तस्वीर साफ नहीं है।