Movie prime

TVK कार्यकर्ता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, सिंगर चिनमई श्रीपदा ने विजय की पार्टी पर उठाए सवाल

 
ff
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Chennai : सिंगर चिनमई श्रीपदा ने तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पार्टी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोपी पर 10 वर्षीय बच्ची से रेप का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ पांबू दिनेश के रूप में हुई है। पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। मामला चेन्नई का बताया जा रहा है।

चिनमई ने पार्टी की जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंगर चिनमई श्रीपदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को शामिल करने से पहले उनका बैकग्राउंड अच्छी तरह जांचना चाहिए।

उन्होंने लिखा कि रेप जैसे गंभीर अपराध करने वाले लोग अक्सर ऐसी राजनीतिक पार्टियों की तलाश करते हैं, जहां उन्हें ताकत और पहुंच मिल सके। TVK को पार्टी में लोगों को शामिल करने से पहले उनकी पृष्ठभूमि की ठीक से जांच करनी चाहिए थी।

‘महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल’

चिनमई ने आगे कहा कि अगर नई राजनीतिक पार्टियां बदलाव का दावा करते हुए भी ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ती हैं, तो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर उम्मीद कम हो जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार यह कहना अच्छा नहीं लगता कि “सब एक जैसे हैं”, लेकिन ऐसी घटनाएं लोगों को ऐसा सोचने पर मजबूर करती हैं।

तमिलनाडु में सरकार गठन की तैयारी

इस बीच तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विजय ने गुरुवार (7 मई 2026) को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात की।

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने हालिया विधानसभा चुनाव में 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरने में सफलता हासिल की है। हालांकि पार्टी अभी भी बहुमत के आंकड़े 118 से कुछ सीट पीछे है।

कांग्रेस के पांच विधायकों ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है, लेकिन सरकार गठन को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।