Movie prime

केंद्रीय बजट 2026: इतिहास रच सकती हैं निर्मला सीतारमण, जानिए सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्रियों का रिकॉर्ड

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर तैयारियां तेज हैं और 1 फरवरी को इसके पेश होने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश कर सकती हैं। सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है।

 
केंद्रीय बजट 2026: इतिहास रच सकती हैं निर्मला सीतारमण, जानिए सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्रियों का रिकॉर्ड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : केंद्रीय बजट 2026 को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अगले महीने संसद में बजट पेश किया जाएगा, जिससे आम जनता को कई अहम उम्मीदें हैं। परंपरागत रूप से केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है। इस बार 1 फरवरी रविवार को पड़ रहा है, बावजूद इसके बजट उसी दिन पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार नौवां बजट पेश कर सकती हैं। अब तक वे 2 अंतरिम और 6 पूर्ण बजट प्रस्तुत कर चुकी हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि भारत के इतिहास में किस वित्त मंत्री ने सबसे अधिक बार केंद्रीय बजट पेश किया है।

सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारत के इतिहास में सबसे अधिक बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कुल 10 बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस सूची में दूसरे स्थान पर पी. चिदंबरम हैं, जिन्होंने 9 बार बजट पेश किया है।

वहीं, साल 2025 में निर्मला सीतारमण ने 8 बजट पेश कर पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। अगर बजट 2026 वे ही पेश करती हैं, तो वह प्रणब मुखर्जी को पीछे छोड़ते हुए पी. चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

मोरारजी देसाई का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

मोरारजी देसाई ने 1959 से 1969 के बीच कुल 10 बार केंद्रीय बजट पेश किए।

- 1959–60 का बजट: 28 फरवरी 1959
- 1960–61 का बजट: 29 फरवरी 1960
- 1961–62 का बजट: 28 फरवरी 1961
- 1962–63: 14 मार्च को अंतरिम और 23 अप्रैल को पूर्ण बजट
- 1963–64 का बजट: 28 फरवरी 1963
- 1967–68: 20 मार्च को अंतरिम और 25 मई को पूर्ण बजट
- 1968–69 का बजट: 29 फरवरी 1968
- 1969–70 का बजट: 28 फरवरी 1969

बजट 2026 पर टिकी निगाहें

केंद्रीय बजट 2026 न सिर्फ आर्थिक फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है, बल्कि यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकता है। ऐसे में देश की जनता और राजनीतिक हलकों की नजरें इस बजट और उससे जुड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं।