Movie prime

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, समर्थक महिला से हुई नोकझोंक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर उन्नाव रेप केस के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के विरोध में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सेंगर के समर्थन में आई एक महिला से बहस और हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जमानत रद्द कर सख्त सजा की मांग दोहराई।

 
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, समर्थक महिला से हुई नोकझोंक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को उन्नाव रेप केस के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता यहां जुटकर दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश का विरोध कर रहे हैं, जिसमें सेंगर की आजीवन कारावास की सजा पर रोक लगाते हुए जमानत मंजूर की गई है।

प्रदर्शन के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब सेंगर के समर्थन में एक महिला हाथ में "I Support Kuldeep Sengar” लिखे बैनर के साथ जंतर-मंतर पहुंची। इसके बाद पीड़िता के समर्थन में जुटे लोगों और उस महिला के बीच तीखी बहस छिड़ गई। मौके पर नारेबाज़ी और हंगामे के हालात बन गए।

सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने सेंगर के समर्थन में आई महिला की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों का बड़ा हिस्सा पुरुषों द्वारा किया जाता है, ऐसे में बलात्कार जैसे संवेदनशील मामले पर राजनीति करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आरोपी का समर्थन कर मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही हैं।

cc

वहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाएं सेंगर की जमानत रद्द करने की मांग पर अड़ी रहीं। पीड़िता ने कहा कि उसे सुप्रीम कोर्ट से न्याय की पूरी उम्मीद है और दोषी को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलनी चाहिए।

जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते रहेंगे।